अमरिया: तहसील अमरिया क्षेत्र में देवहा नदी पर 'लकड़ी की पटरी' का खेल, ₹40 की वसूली, प्रशासन मौन, हादसे का खतरा बरकरार
पीलीभीत जिले के तहसील अमरिया क्षेत्र के भंगा मोहम्मद गंज में देवहा नदी पर लकड़ी की पटरी डालकर लोगों से आने-जाने के लिए 40 रुपये वसूले जा रहे हैं। बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के इसी पटरी से लोगों और बाइक को नदी पार कराया जा रहा है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बाइक पटरी से फिसलकर नदी में गिर चुकी हैं