बारां: शहर की कृषि उपज मंडी से श्रीराम स्टेडियम तक निकली तिरंगा रैली, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने लिया भाग
Baran, Baran | Aug 13, 2025 हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर रचनात्मक, सांस्कृतिक और जन-संवेदनशीलता के कार्यक्रम आयोजन किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देशन में चल रहे इन आयोजनों का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम, एकता और गौरव की भावना को जाग्रत करना है। कार्यक्रम के तहत बुधवार को कृषि उपज मंडी से तिरंगा रैली आयोजित की गई।