फतेहपुर में लेखपाल की मौत पर बवाल—सामाजिक संगठनों ने उठाई न्याय की मांग, प्रशासन पर सवाल तेज
फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की मौत अब प्रशासन के लिए गंभीर संकट बनती जा रही है। स्थानीय क्षेत्र से लेकर प्रदेश स्तर तक के सामाजिक संगठन न्याय की मांग को लेकर फतेहपुर पहुँच रहे हैं। लगातार बढ़ रहा जनदबाव प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। लोगों का कहना है कि “सर की जान चली गई लेकिन जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं, अधिकारियों को इससे कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा।” मामला संवेदनशील होता जा रहा है और प्रदर्शनकारी जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। #gbntoday #Fatehpur #LekhpalSudhirKumar #JusticeForSudhir #UPNews #BreakingNews