पिपरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बम्हनी नया पारा में केवल कौशिक के कोठार में रखे पैरावट में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण पूरा पैरावट जलकर खाक हो गया जिससे हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।