रायबरेली: हरचंदपुर में तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई
हरचंदपुर पुलिस ने 4 जनवरी शनिवार दोपहर 3 बजे के आसपास वायरल वीडियो के आधार पर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सुबह 10 बजे के आसपास वायरल हुआ था। कुछ युवाओं के द्वारा सड़क के बीचो-बीच चार पहिया वाहन खड़ा कर, जिस पर केक रखकर तलवार से केक काटा जा रहा था। वीडियो देखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।