रायबरेली: बृजवासी गांव में दबंगों द्वारा स्टे की जमीन पर कब्जे व अवैध खनन को लेकर पीड़ित ने डीएम से की शिकायत
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,पूरे ब्रजवासी गांव के रहने वाले, पीड़ितों की जमीन पर दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे को लेकर पीड़ित ने,शनिवार को डीएम ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।और अवैध कब्जे व खनन को रोके जाने की मांग की है।पीड़ित ने बताया कि उस,जमीन का स्टे होने के बाद भी,अवैध रूप से मिट्टी खनन करके कब्जा किया जा रहा है।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।