पंडारक थाना की पुलिस ने गुरुवार को मारपीट के मामले का आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि सूचक सैदापुर निवासी 3 फरवरी को कोंदी गांव में यज्ञ देखने गया था । जब वह यज्ञ देखकर लौट रहा था तब कुछ लोग दारू के नशे में भूआपुर के निकट घेर लिया और मारपीट कर उसको घायल कर दिया।