मझगवां: ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कुलपति की वादाखिलाफी से कर्मचारियों में आक्रोश, दूसरे दिन भी धरना जारी
चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भरत मिश्रा की वादाखिलाफी से नाराज कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया।दो माह पूर्व कर्मचारियों ने नियमित वेतन,पेंशन,PF की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।कुलपति कर्मचारियों के बीच समझौते में दो महीने के अंदर मांगों का निराकरण करने की बात कही गई थी। लेकिन कर्मचारियों को 4 माह से न तो वेतन नहीं मिला न समाधान।