रूड़की: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को रुड़की कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा सोहन सिंह और शाहनवाज नाम के दो वारंटियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दोनों वारंटी अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे। पुलिस के द्वारा दोनों वारंटियों की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दोनों वारंटियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया गया है