फूलपुर तहसील में शनिवार 02 बजे महीने के पहले शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआरओ संजय पांडेय ने की। इस दौरान कुल 248 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 151 मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे।