प्रखंड चिहरा थाना क्षेत्र के महेशापत्थर आदिवासी टोला के समीप शुक्रवार को दो बजे एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेशापत्थर निवासी संजय किस्कू के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा।परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संजय किस्कू अपने घर के पास