भोगनीपुर: सुआबाबा मंदिर पुखरायां में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन, 80 मरीजों का किया गया परीक्षण
पुखरायां कस्बे के सुआबाबा मंदिर परिसर में श्री ओमर वैश्य सेवा समिति की ओर से रविवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। रविवार शाम करीब 4 बजे समिति के बालकृष्ण ओमर ने जानकारी देते हुए बताया कि निशुल्क नेत्र शिविर में 80 मरीज का परीक्षण किया गया। जिनमें से 16 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए कानपुर अस्पताल ले जाया गया।