बक्सर: ज़िले के 34वें स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, बक्सर ज़िला पदाधिकारी ने दी जानकारी
Buxar, Buxar | Mar 17, 2024 जिला अपना 34वां स्थापना दिवस मना रहा है. स्थापना दिवस के मौके पर सुबह से ही प्रशासन के द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभात फेरी, मैराथन दौड़ के साथ-साथ रक्त दान शिविर आयोजित हुआ. जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने स्वयं रक्त का महादान किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को जिला स्थापना दिवस की बधाई दी और बताया कि शाम को कैंडल मार्च निकलेगा.