गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे बालूमाथ मुरपा मार्ग पर पिंडारकोम गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी संजय राम की पत्नी उर्मिला देवी 37 वर्ष के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सीएचसी लाया गया। जहां डॉ दयाशंकर एवं डॉक्टर अशोक कुमार ने जांचो उपरांत मृत घोषित कर दियाl