बुलंदशहर: नगर क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने मनाई बाबा साहेब की 135वीं जयंती
जिला कांग्रेस कार्यालय पर संविधान निर्माता, बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक, श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पअर्पित करके की। कांग्रेसियों ने संविधान को बचाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये।