बुलंदशहर: जिला प्रदर्शनी के रविन्द्र नाट्यशाला में 'हमारा संविधान - हमारा स्वाभिमान' अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ
यह आयोजन भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 15 दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला (14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025) तक कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरमैन दीप्ति मित्तल मौजूद रही।