बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सिकलापुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने दबंगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के सिकलापुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपनी बीवी से बातचीत कर रहा था तभी पड़ोस के ही रहने वाले दो दबंगों ने उसको गाली देना शुरू कर दिया। गलियों का विरोध किया तो दबंगों ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी और घर में घुसकर फ्रिज वाशिंग मशीन मोटरसाइकिल तोड़ डाली