फरेंदा: बृजमनगंज में भाईदूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया
बृजमनगंज नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई दूज का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। पारंपरिक रीति से गोधन कूटा गया और रेंगनी की पत्तियों से टोटके किए गए। महिलाओं ने चावल का पीठा, मिठाई आदि बनाकर गीत गाए और भाई-बहन के स्नेह का यह पर्व हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ