नौगढ़ सपा सांसद छोटेलाल खरवार द्वारा बढ़ते हुये ठण्ड से राहत दिलाने के लिये आज नौगढ़ क्षेत्र के गाँवों मे ग्रामीणों मे गुरुवार शाम 04 बजे कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान सांसद ने नौगढ़ क्षेत्र के मंगरही, पढ़ौती,चिकनी आदि गाँवों मे सैकड़ो लोगों को कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को कंबल का वितरण कर ठण्ड से राहत दिलाने का कार्य किया जा रहा है।