मथुरा: बांके बिहारी जी का 160 साल पुराना खजाना खोला जाएगा, श्रद्धालु अब 2 गेटों से करेंगे प्रवेश, VIP दर्शन का खेल होगा खत्म
विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में एक साथ भीड़ इकट्ठा नहीं हो इसके लिए अब लाइन से मंदिर में एंट्री मिलेगी और लाइन से ही भक्त दर्शन करेंगे।श्रद्धालु गेट नंबर 2 और 3 से प्रवेश करेंगे। मंदिर में आने के बाद उनको गेट नंबर 1 और 4 से बाहर निकाला जाएगा। गोस्वामियों ने बताया कि तहखाना का रूम 45-50 वर्ष से नहीं खुला। उसमें दो बड़े ताले लगे हैं।