ललितपुर: ग्राम दावनी में खेत से घर की ओर चारा लेकर आ रही महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई अचेत, जिला अस्पताल में भर्ती
ग्राम दावनी निवासी हरकुअंर लोधी अपने खेत से चारा लेकर अपने घर की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से करंट की चपेट में आने से वह बेहोश होकर गिर गई। सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। तो वही हालत गंभीर बनी हुई है।