ललितपुर: जिलाधिकारी ने अमरपुर मंडी परिसर में मियावाकी पद्धति से किए गए वृक्षारोपण का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने अमरपुर मंडी में मियावाकी पद्धति से किए गए वृक्षारोपण का निरीक्षण किया। वर्तमान में पौधों की स्थिति अच्छे पाए जाने पर उन्होंने वृक्षारोपण करने वाली टीम की सराहना की। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए बताया कि लगाए हुए सभी पौधों का संरक्षण किया जाए।