ललितपुर: खासुआ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान व दो भैंसों की मौके पर मौत, पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया शव
थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत खासुआ गांव में खेत पर कार्य करते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से रामसिंह सहरिया व उसकी दो भैंसों की मौके पर मौत हो गई है, उक्त घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।