सशस्त्र सेनाओं के सम्मान में जिला सैनिक बोर्ड पलवल के सचिव कर्नल देवेंद्र सिंह ढाका ने उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ और भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला को झंडा बैज लगाया। इस अवसर पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ और भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला ने स्वेच्छा से अंशदान भी सैनिक पेटिका में डाला और आमजन से भी खुले मन से आर्थिक सहयोग करने की अपील की गई