लोकदेवता बाबा रामदेव जी की पावन रथ यात्रा के शाहपुरा पहुंचने पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कालिंजरी गेट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के साथ रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में "रामदेव बाबा की जय", "रुणीजा धाम", "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।