बाबई: जनवासा कुटी घाट पर नर्मदा नदी में स्नान के दौरान डूबा 19 वर्षीय युवक का नर्मदा नदी में मिला शव पुलिस ने किया मर्ग कायम
मंगलवार को जांच अधिकारी गायकवाड जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को जनवासा कुटी घाट पर नर्मदा नदी में स्नान करने के दौरान एक 19 वर्षीय युवक रंजीत अहिरवार डूब गया था इसके बाद से एसडीआरएफ और पुलिस के द्वारा नर्मदा नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही थी सोमवार की देर रात नर्मदा नदी में डूबे युवक के शव को रेस्क्यू के दौरान नर्मदा नदी से बरामद कर लिया गया।