बारां: जगजीवनराम कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
Baran, Baran | Jul 4, 2025 अटरू रोड दुर्गा विहार निवासी कमल कुमार यादव ने अपने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट शुक्रवार को कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। 17 वर्षीय उनका पुत्र अंकित उर्फ चेतन, जो दिमाग से कमजोर है। 3 जुलाई को दोपहर 3 बजे के करीब उसकेे पिताजी के मकान जगजीवन राम कॉलोनी पर गया था। जहां से घर पर जाने के लिए रवाना किया था, परंतु पीडित का पुत्र अभी तक घर नहीं पहुंचा।