रूपवास कस्बे के मेला मैदान के पास स्थित पंचायत समिति सभागार में साधारण सभा की बैठक पंचायत समिति प्रधान नीतू नवलकिशोर गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। साधारण सभा की बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र के बिजली, पानी,सड़क,चिकित्सा के मुद्दे सदन में उठाए। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करना था।