बमोरी: पुलिस की तत्परता से फतेहगढ़ थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बहनों की गुमशुदगी की गुत्थी 6 घंटों में सुलझी
Bamori, Guna | Jul 5, 2025 उल्लेखनीय है कि विगत् दिनांक 03 जुलाई 2025 को जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र से 15 एवं 17 वर्षीय दो नाबालिग सगी बहनों के घर पर किसी को बिना कुछ बताये कहीं चले जाने पर दिनांक 04 जुलाई को बच्चियों के पिता की ओर से इस आशय की रिपोर्ट फतेहगढ़ थाने में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 174/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया l