रामनगर तहसील अंतर्गत घाघरा नदी पर स्थित संजय सेतु मरम्मत के लिए बंद होने से पहले आवागमन के लिए पीपा का पुल बनाया जाएगा।यह जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा ने रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे दी।इलाहाबाद मेला खत्म होने के बाद वहां बने पुल का सामान यहां पर आने की उम्मीद है।