आंदर: आंदर में 90 मतदान केंद्रों पर कल होगा मतदान पुलिस व मतदान कर्मी को किया गया तैनात
Andar, Siwan | May 25, 2024 आंदर प्रखंड के 10 पंचायत व एक नगर पंचायत में कुल 90 मतदान केंद्रों पर 25 मई को मतदान होगा। जिसको लेकर पुलिस एवं मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र पर तैनात कर दिया गया है। इस सबंध में बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी कुणाल कुमार ने बताया कि आंदर प्रखंड में कुल 8 हजार 941 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।