आंदर: असांव थाना की पुलिस ने 2 पर सीसीए एवं 401 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई
Andar, Siwan | May 24, 2024 लोकसभा चुनाव में 25 मई को होनेवाले मतदान को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए असांव थाना क्षेत्र के असांव, पिपरहिया, लोहगाजर, तियर, पिहुली,पचबेनिया,खरदरा समेत आदि गांव के 2 बदमाशों के विरुद्ध सीसीए व 401 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की गई है। इस सबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि ऐसे व्यक्तियों पर चुनाव के दिन विशेष ध्यान रखा जाएगा।