सतना: प्रेम नगर रेलवे आउटर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में रीवा रेफर
सतना धवारी निवासी युवक नीरज यादव कंपनी ऑफिस से खाना खाने के लिए घर आया था । खाना खाकर वापस कं. ऑफिस ड्यूटी पर जा रहा था । नीरज प्रेम नगर रेलवे आउटर क्रास करते समय मेमो ट्रेन की चपेट मे आ गया जिससे दोनों पैर कट गए । स्थानीय लोगों ने रविवार शाम 430 बजे गंभीर नीरज को जिला अस्पताल भेजा दिया । प्राथमिक इलाज के बाद डा. ने रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है ।