मथुरा: वृन्दावन में ई-रिक्सा समिति से जुड़े लोगों ने समिति छोड़ने का किया ऐलान, समिति के उपाध्यक्ष बोले कई दिन पहले कर दिया बाहर
वृन्दावन की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बनाई गई वृन्दावन ई-रिक्सा समिति में अंतर कलह शुरू हो गई। गौधुलीपुरम में प्रेस वार्ता करते हुए कौशल महाराज, सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद गोस्वामी, आदि ने स्वंय के समिति से अलग होने की घोषणा की। वही सोमवार शाम को समिति के उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया की उक्त लोगों को कुछ दिनों पूर्व ही बाहर कर दिया था।