पंडरिया: जिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोतियाबिंद जांच शिविर, 117 का पंजीकरण, एम्स में होगी सर्जरी
भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोतियाबिंद सर्जरी हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन 22 जनवरी 2026 को जिला चिकित्सालय कबीरधाम में किया गया। यह शिविर समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए वरिष्ठ नागरिकों का पंजी