पिपराही: भूकंप सुरक्षा सप्ताह पर मेसौढ़ा में नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन
जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिवहर के द्वारा भूकंप सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। पिपराही प्रखंड के मेसौढा में चित्रांश शारदे रंगमंच शिवहर के कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को भूकंप से बचने के बारे में बताया गया।