पिपराही: थाना पिपराही की पुलिस ने छतौना से शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पिपराही थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिपराही थाना क्षेत्र के छतौना से शराब के नशे में हंगामा करते हुए तीन शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पिपराही थाना अध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि गिरफ्तार तीनो शराबी का नाम मिंटू कुमार, राहुल कुमार व राजेश कुमार है. सभी को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।