मथुरा: मालगोदाम रोड से थाना कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने कृष्ण नगर निवासी शिवकुमार राणा उर्फ शिव राना पुत्र विक्रम सिंह को माल गोदाम रोड से गिरफ्तार किया पुलिस ने तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए । आरोपी को पुलिस ने आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।