हुज़ूर: भोपाल एमपी की 23 लोकसभा सीटों पर बीजेपी करा रही रायशुमारी
Huzur, Bhopal | Feb 26, 2024 मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए हलचल तेज है। रविवार देर रात बीजेपी के प्रमुख नेताओं की वर्चुअल मीटिंग हुई। इसमें अलग-अलग नेताओं को 23 लोकसभा सीटों पर जाकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर मजबूत दावेदारों के नाम टटोलने को कहा गया। इसके बाद आज से सभी नेता आवंटित लोकसभा क्षेत्र में जाकर रायशुमारी कर रहे हैं।