लखीमपुर: ओयल जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर भारी भीड़, मरीजों को घंटों करना पड़ा इंतज़ार, स्वास्थ्य सेवाएं हुईं चरमराई
लखीमपुर खीरी जिले के ओयल स्थित जिला अस्पताल में गुरुवार को पर्चा काउंटर पर मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, जिसके चलते पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारें लग गईं। भीड़ इतनी अधिक थी कि मरीजों को काफी देर तक लाइन में खड़े रहना पड़ा।