मन में अटूट श्रद्धा हो तो कठिन राह भी सुगम हो जाती है। कड़ाके की ठंड बीच पूर्णागिरि निवासी गोलू शुक्ला पुरानी साइकिल को रथ की तरह सजाकर बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकल पड़ा है।पूर्णागिरी क्षेत्र के गोलू गुरुवार को शिकोहाबाद हाईवे से गुजरे। उनकी साइकिल पर बाबा का निशान (ध्वज) और मोरपंख लगा है। गोलू ने बताया कि 630 किमी की यह यात्रा है।