बहराइच: गौरिया गांव में मौत के एक महीने बाद कब्र खोदकर निकाला गया बालक का शव, जांच में जुटी पुलिस
जिले के गौरिया गांव के एक बालक की एक माह पूर्व छत से गिरकर मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। अब जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने कब्र से शव खुदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बालक का शव कब्र खुदवाकर बाहर निकलवाया गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी।