धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सजीव रूप देने वाले प्रजापति समाज के मूर्तिकार आज खुद बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर हैं।देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियां गढ़ने वाले ये कारीगर आर्थिक तंगी,कर्ज के बोझ व सरकारी उपेक्षा के चलते दयनीय स्थिति में पहुंच चुके हैं।मूर्तिकार सतीश और अर्जुन पंडित ने बुधवार को 1बजे बताया किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिलती।