लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के विलोबी हाल के सामने स्थित कचेहरी रोड का दोबारा निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद जिलाधिकारी की सख्ती का असर साफ देखने को मिला। बीते दिनों निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सड़क खुदवाकर सैंपल भरवाने के आदेश दिए थे।