शुक्रवार को करीब 8 बजे माखननगर विधायक विजयपाल सिंह ने नर्मदापुरम स्थित विवेकानंद घाट पर पावन नर्मदा तट पर पहुँचकर माँ नर्मदा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ नर्मदा से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक विजयपाल सिंह ने श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया।