सोनो: रेलवे बोर्ड के द्वारा चलाई गई 19 जोड़ी समर स्पेशल गाड़ियों में 7 जोड़ी झाझा होकर किया जाएगा परिचालन
Sono, Jamui | Apr 21, 2024 ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की सुविधा के मददेनजर 19 जोड़ी समर स्पेशल गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है। जिसमें झाझा रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली भी कई गाड़ी शामिल है। जानकारी देते हुए रेलवे हाजीपुर जोन के जनसंपर्क पदाधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 03135 कोलकाता पटना समर स्पेशल स्पेशल 23 अप्रैल से 27 जून तक चलेगी।