उधवा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे बाल विवाह मुक्त भारत सौ दिवसीय अभियान के तहत मंथन संस्था के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता शबनम प्रवीण ने स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान शबनम प्रवीण ने बाल विवाह के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।