देवरी प्रखंड स्थित किड्स कान्वेंट प्ले स्कूल, चतरो के द्वारा मंगलवार को विद्यालय परिसर में एनुअल डे सेलिब्रेशन तथा फाइनल टर्म एग्जामिनेशन 2025–26 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने काफी सराहा।