पंडारक थाना की पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया तथा कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पंडारक प्रखंड के लेमुआबाद आमतर गांव का रहने वाला बॉबी कुमार शराब पीकर खतरनाक तरीके से एनएच पर गाड़ी चलाते हुए पाया गया, जिसे गश्ति दल की पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।