पीलीभीत: कजरी निरंजनपुर गौशाला प्रकरण में प्रशासन ने सख्ती दिखाई, सचिव को हटाया गया, जांच तेज की गई
पीलीभीत पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर स्थित गौशाला के बाहर गोवंश पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही पंचायत सचिव को संबंधित पंचायत से हटाकर दूसरे क्लस्टर की पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी